रतनपुर

रतनपुर में सायबर ठगी: खाते से 94 हजार की अवैध निकासी… अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत सायबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बैंक ग्राहक के खाते से 94 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय यादव, निवासी महामायापारा रतनपुर ने थाना रतनपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 13 अप्रैल 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन और सिम कार्ड हैक कर लिया। इसके पश्चात 14 अप्रैल को उनके बैंक खाते से बिना जानकारी के क्रमशः 20,000, 50,000, 5,000, 5,000, 10,000 एवं 4,000 रुपये की कुल 94,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली गई।प्रार्थी ने बताया कि यह लेन-देन उनकी जानकारी में नहीं था और न ही उनके द्वारा किया गया था। उन्होंने इसकी सूचना सायबर ब्रांच को भी दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी