मस्तूरी

चेकिंग के दौरान पकड़ाई भारी मात्रा में नशीली दवाइयां , दो आरोपी गिरफ्तार वाहन मालिक की तलाश जारी

उदय सिंह

मस्तूरी –  जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान थाना मस्तूरी में उप पुलिस अधीक्षक सृष्टि चंद्राकर और थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना मिली की कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 3041 में नशीली दवाई भरकर बिलासपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर नाकेबंदी कर कार को रोका गया । चेक किया गया जिसमें कार की डिक्की के अंदर नाइट्रा टेबलेट के 69 पैकेट प्रत्येक में 100 -100 टेबलेट कुल 6900 टेबलेट और एक कार्टून में 100 बॉटल कोरेक्स सिरप मिला ।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की जरहा भाटा मिनी बस्ती का अक्षय कुर्रे कार देकर नशीली दवाई लाने के लिए आरोपियों भेजा था । मामले में आरोपी दुर्गेश कुमार मनहर उम्र 23 वर्ष साकिन जरहाभाटा तथा आरोपी गुलशन रात्रे उम्र 21 वर्ष साकिन बकरकुदा, मल्हार थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । इसके अलावा मामले में प्रयुक्त कार जप्त की गई है एवं कार मालिक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन