रायपुर

कोरोना अपडेट:- कोरोना ने एक ही दिन में लगाया शतक, 12 घंटे में 105 पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान…प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 880

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – कोरोना ने प्रदेश में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शतक लगाते हुए,कोरोना में छत्तीसगढ़ में 105 नए मरीजो को अपने गिरफ्त में लिया है। आपको बता दे विगत महीनों में कोरोना काल के बीच यह पहला ऐसा दिन है। जो एक ही दिन में 100 से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले प्रकाश में आए है। अगर जिले वार पॉजिटिव मरीजो की बात करे तो शुक्रवार को सबसे अधिक कोरबा जिले में 40 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। तो बलौदाबाजार से 16,बिलासपुर से 14,रायगढ़ से 13,रायपुर से 4 राजनांदगांव से 6 सहित दुर्ग से 5,बालोद से 4,कबीरधाम से 2,कोरिया बलरामपुर में 1-1 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 880 हो गया है। जबकि दो मरीजो की मौत हो चूंकि है। जिसके बाद अब प्रदेश के कोरोना एक्टिव मरीजो की संख्या बढ़कर 639 हो गई है। 

आज 31 मरीज हुए स्वस्थ…

जिस तरह प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ऐसे संकट के समय में भी कोरोना वॉरियर्स के मेहनत के बलभुते रोजना दर्जनों मरीज इस महामारी से ठीक भी हो रहे है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश से कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए है। जिनको डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल से 6, रायपुर एम्स से बलौदाबाजार, बिलासपुर के 3-3,बेमेतरा से 2 सहित बालोद और कवर्धा से एक एक मरीज तो वही कोविड हॉस्पिटल माना से बालोद के 5 मरीजो के साथ बलौदाबाजार, मुंगेली,कोरबा,कांकेर से एक एक मरीज शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,