मल्हार

जली हुई हालत में लावारिस मिली बाइक…किसी अनहोनी की आशंका, मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम करियताल (नेवारी) में आज सुबह मल्हार – पचपेड़ी सड़क के किनारे तालाब के किनारे में एक जली हुई बाइक मिली है। जिससे किसी अनहोनी होने की आशंका से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया की यह बाइक रविवार सोमवार दरमियान रात को यहां लाकर जलाया गया होगा क्योकि रात 10 बजे तक यहां कोई बाइक नही थी। आखिर कौन और क्यों इस बाइक को जलाया है या कोई घटना हुई है यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

फिलहाल मल्हार पुलिस जले हुए गाड़ी के चेचिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...