सीपत

हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत…घटना के बाद हाइवा सहित चालक मौके से फरार, सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांडा निवासी जीवन दास मानिकपुरी पिता गेलदास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष किसी काम से सीपत आया हुआ था।

जो अपना काम निपटाकर दोपहर 2 बजे के आसपास अपने बाइक क्र. CG 10 BQ 4599 से घर जाने के लिए निकला था, जब वह ग्राम गुड़ी के पास पहुंचा, तभी बलौदा तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने सामने से अपनी चपेट में ले लिया पहिए के नीचे आने से जीवनदास का सर बुरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,

वही दुर्घटनाकारित हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज अज्ञात हाइवा चालक की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...