बिलासपुर

सनातन सेना के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली सनातन धर्म रक्षा की शपथ, राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सनातन धर्म को एक हो कर मजबूत होना बहुत आवश्यक : बबला श्रीवास

रमेश राजपूत

बिलासपुर– “सनातन सेना” की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को शहर के एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त प्रमाण पत्र वितरण के साथ शपथ भी दिलाई गई कि हम सभी प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शपथ लें कि अपने को मिलें उत्तरदायित्वों को मन, कर्म, वचन के साथ निस्वार्थ निर्वाहन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी बबला श्रीवास, प्रदेश अध्यक्ष आशीष बाजपेई, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विष्णु मुनि उच्च न्यायालय अधिवक्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रमणि श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम बाकरे, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रतीक सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बबला श्रीवास ने कहा कि कुछ लोग हिंदू गरीब परिवार के लोगों को पैसो का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने में लगे हुए हैं, जिस पर तत्काल रोक लगाना अति आवश्यक है अन्यथा हमारा हिन्दू धर्म एक दिन बिखर कर अपने ही देश मे अल्पसंख्यक हो जाएगा। राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सनातन धर्म को एक हो कर मजबूत होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में सनातन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी बबला श्रीवास द्वारा प्रदेश पदाधिकारीयों व जिला संगठन के पदाधिकारियों को सनातन धर्म की रक्षा के लिए शपथ दिलवाई गई तथा सभी संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बबला श्रीवास द्वारा संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें संदीप शुक्ला, देवेंद्र गोस्वामी, उमेश मिश्रा, संजय कुमार पांडे, महेश कश्यप, डॉ सुदेश वर्मा, संजय पटेल, गोरेलाल देवांगन, राकेश जायसवाल, डॉ हेमंत अहिरवार,  दीपक श्रीवास्तव, विकास वैष्णव, रामकृष्ण साहू, दीपक ठाकुर सभी नवपदाधिकारियों को कार्यक्रम में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी