सीपत

एनटीपीसी में ठेका कर्मचारी को आया हार्ट अटैक..उपचार के दौरान हुई मौत, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही प्रबंधन

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी में मेसर्स सियाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीएचपी स्टेज – II के हाउसकीपिंग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत सुखदेव गोंद पिता चमारू उम्र 50 वर्ष निवासी संकर की आज हार्टअटैक आने से उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के संबंध में एनटीपीसी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग 12.40 बजे TP 21 से नीचे वह दोपहर के भोजन के लिए आए हुए, जहां वह अपने सहकर्मियों के साथ मुँह धो रहे थे, तभी अचानक वह बेहोश हो गए, जिन्हे वहाँ खड़े सहकर्मी ने पकड़ा,

तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र में ले जाकर चिकित्सीय जांच के बाद टाउनशिप अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर के द्वारा सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई, चिकित्सक ने मृत्यु का कारण गंभीर हृदय आघात होना मान रही है, फ़िलहाल इसकी जानकारी सीपत पुलिस, संबंधित अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को दे दी गयी है, वही परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में मृत शरीर को पोस्टमार्टम तथा अंतिम क्रिया के लिए भेज दिया गया, वही संबंधित एजेंसी के द्वारा उनके आश्रितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...