मल्हार

अयोध्या में श्रीराम के विराजमान होते ही देश में मनाया गया उत्सव….मल्हार में भी श्रद्धालुओं ने मनाई राम दीवाली

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – अयोध्या में हो रहे भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को धार्मिक नगरी मल्हार में उत्साह, उमंग व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह यहां के मा डिडनेश्वरी मंदिर, भगवान पातालेश्वर महादेव मंदिर के अलावा नगर के सभी मंदिरों में विधिपूर्व पूजा पाठ के बाद हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, रामरक्षास्तोत्र पाठ व अन्य अनुष्ठान हुए।

ठाकुरदेव चौक में हनुमान चालीसा पाठ के बाद भगवान श्रीराम की आरती की गई साथ ही प्रोजेक्टर से अयोध्या के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया।

इसके बाद यहां शाम से देर रात तक कीर्तन भजन व सुंदर कांड पाठ किया गया। नगर के सभी चौक चौराहों में प्रसाद वितरण किया गया जिसमें मेला चौक में धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, राजा चौबे, संजय पांडेय,सतीश गुप्ता, शुभम गुप्ता, जागेश्वर शर्मा, ननका पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अमिताभ चतुर्वेदी, रमेश पांडेय, गोलू पांडेय सहित युवाओं ने बूंदी का प्रसाद वितरण किया।

देवांगन मोहल्ले में प्रफुल देवांगन, हुलास देवांगन, कन्हैया देवांगन, योगेश देवांगन सहित युवाओं की मंडली ने खीर पूड़ी के प्रसाद वितरित किये। इसी तरह खैयापारा के वार्ड 5 में कमलेश सिंह, सूरज सिंह,

शंकर सिंह, प्रेम प्रकाश तिवारी,राजा देवांगन, कृष्णा सिंह,भोला वर्मा, कान्हा सिंह, जयप्रकाश वर्मा,छोटू साहू, सुभम वर्मा,ने बूंदी प्रसाद का वितरण किया वही मल्हार गेट के पास बलराम सिंह मुकुल सिंह ने मीठे व्यंजन का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।

इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों में पूजा अर्चना कर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए विभिन्न प्रकार के प्रसाद दिए गए। इमलीपारा स्थित नंद महल से युवाओं ने भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली इस दौरान डीजे की धुन में नाचते गाते जय सियाराम का जयकारा लगाया जिसके बाद प्रसाद वितरण किया व देर रात तक कीर्तन भजन के साथ ही रामायण का पाठ किया गया

। खैया तालाब के पास स्थित रामजानकी मंदिर में विशेष पूजन के साथ कीर्तन भजन व प्रसाद वितरण किया गया वही खैयापारा के राधा कृष्ण मंदिर में महिला समितियों द्वारा कीर्तन भजन कर खीर पूड़ी की प्रसाद वितरण किया। स्कूल चौक के राधाकृष्ण मंदिर में नगर के पेंशनरों ने पूजा पाठ के भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया,

इस मौके पर दाउराम अवस्थी, शेषनारायण, अकतराम सिन्हा, ओमप्रकाश पांडेय, सदन देवांगन, ईश्वर गंधर्व, अवधेश नापित, मन्नू चौहान, गजपति गंधर्व सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।।

घर घर दीपावली…..


वर्षो बाद आए इस अद्भुत क्षण का इंतजार पूरे परिवार को था इसलिए सोमवार को शाम होते ही महिलाओ व युवतियों ने अपने घरों के बाहर रंगोली सजा दीप जलाकर पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा जिसके बाद बच्चो सहित बड़ो ने खूब पटाखे भी फोड़े।

महिलाओ ने भगवान को भोग लगाने कई तरह के पकवान भी बनाए साथ ही देर रात तक घर मे भजन कीर्तन कर उत्सव मनाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी