जांजगीर चाँपा

क्रेसर खदान से ट्रेलर में गिट्टी की चोरी…मुंशी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – गिट्टी खदान के मुंशी से मिलीभगत कर हजारों रुपए की गिट्टी पर अपना हाथ साफ करने वाले सरगना को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे खदान के मुंशी सहित तीन अन्य शामिल है। जिन्होने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी आनंद डालमिया ने 28 जनवरी को अकलतरा थाने में सूचना दी कि ट्रेलर वाहन क्रमांक CG12-S 4955 में उनके क्रेशर खदान में चोरी की गई है।

जिसपर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मुंशी प्रदीप अपने साथी मोंगरा कोरबा निवासी रविशंकर कुमार सिंह मुलमुला निवासी संजय नायक,महेन्द्र कुमार साहू के साथ मिलकर क्रेशर से 25 हजार रूपए कीमती गिट्टी को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसपर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वही घटना में प्रयुक्त किए वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि सियाराम यादव, आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे, आर. शेषनारायण साहू एंव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार