बिलासपुर

सिम्स मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड की तरह…कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिम्स अस्पताल परिसर को व्यवस्थित करने के क्रम में सिम्स चौक से अरपा रिवर व्यू तक सड़क मार्ग को स्मार्ट रोड की तरह विकसित किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम को डीएमएफ मद से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि पार्किंग को अन्यत्र स्थानांतरित करने एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद सिम्स के सामने की सड़क काफी चौड़ी हो गई है। जिसके कारण बिजली के खम्भे, तार, ट्रांसफार्मर, केबल सड़क के बीचों-बीच हो गये हैं। स्मार्ट रोड के अंतर्गत तमाम केबल, तार आदि अन्डरग्राउण्ड ले जाए जाएंगे। खम्भे आदि हटने के बाद मरीजों और लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

कलेक्टर ने आज फिर सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। अस्पताल में ओपीडी मरीजों के पहुंचने के लिए एक अलग गलियारा विकसित किया गया है। कलेक्टर ने मरीजों के पंजीयन कक्ष भी देखे। टोकन व्यवस्था सुचारू तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि टोकन इश्यू होने के बाद मरीज अपनी बारी का इंतजार करें।

अनावश्यक काउण्टर पर जाकर पूछताछ न करें ताकि सुविधाजनक तरीके से सिस्टम काम कर पाए। पंजीयन कक्ष से ऊपरी मंजिलों में ओपीडी डॉक्टरों तक पहुंच के लिए एक नये लिफ्ट स्थापित की जा रही है। कलेक्टर ने इस माह के अंत तक लिफ्ट तैयार कर सौंपने के निर्देश एजेन्सी को दिए। आवश्यकता के अनुसार और लिफ्ट स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने रेडक्रास की दवाई दुकान का भी निरीक्षण किया। मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए तैयारी किये जा रहे शेड को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। अस्पताल के गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन