सीपत

दरगाह लुतरा शरीफ के कैलेंडर का वक्फ बोर्ड ने किया विमोचन…कमेटी ने जायरीनों को बांटा निशुल्क

उदय सिंह

बिलासपुर – शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह की दरगाह के खिदमतगारों की पहल पर हर साल की तरह इस बार भी “फैजाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह” कैलेंडर तैयार कराया गया है। इस कैलेंडर का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन ने किया। विमोचन के मौके पर वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी दरगाह लूतरा शरीफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,सेक्रेटरी रियाज अशरफी, खजांची रोशन खान, मेंबर हाजी अब्दुल करीम बेग,फिरोज खान,दरगाह के खादिम उस्मान खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विमोचन से पहले लुतरा शरीफ के खादिम उस्मान खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जी.मिनहाजुद्दीन,मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन और वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी की दस्तार बंदी कर सम्मान किया। इस दौरान उन्हें दरगाह से लाया गया

निशान-ए-लुतरा भी भेंट किया गया।


वक्फ बोर्ड द्वारा विमोचित सालाना कैलेंडर का वितरण प्रदेश भर में किया गया।अलग अलग जिलों के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलें में इसका वितरण किया इसके साथ ही महीना उर्स के दौरान दरगाह लुतरा शरीफ पहुंचे जायरीनों को भी कैलेंडर बांटा गया।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, कार्यपालन अधिकारी और बोर्ड के मेम्बर ने सालाना कैलेंडर की तारीफ की। साथ ही कहा की लुतरा शरीफ को लेकर तकवा (अल्लाह का मन में डर बनाएं) रखें। वहां पहुंचने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं मिले इस बात का कमेटी ख्याल रखे।दरगाह कमेटी के लोग ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देकर जायरीनों की खिदमत करें, ताकि वे यहां आकर बेहतर महसूस करें और अपनी तकलीफ,मन की मुराद को बाबा सरकार के सामने अच्छे से रख सकें। दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने वक्फ बोर्ड को बताया कि उनके सभी पदाधिकारी और मेंबर स्थानीय जनों के साथ मिलकर जायरीनों की खिदमत में लगे हुए है। साथ ही शासन प्रशासन के सहयोग से आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जुटाने आवश्यक राशि की मांग की गई है। जिसमें सहमति भी मिलती जा रही है। जल्द ही यहां विकास के काम दिखाई देने लगेंगे। बोर्ड ने कमेटी के प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि इस बार दरगाह में आने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए एक अच्छी कमेटी का चयन हुआ है। कमेटी के सभी लोग ऊर्जावान है,जो बेहतर तरीके से अपना योगदान वहां की सुख सुविधाओं को बढ़ाने में दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...