बिलासपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला…जूस में नशीली दवा मिलाकर किया गया बेहोश…आरोपी के साथ माँ बेटी भी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)बिलासपुर – जिले में बढ़ते क्राइम में अब तक अधिकांश दुष्कर्म के मामलो में युवक की संलिप्तता रहती थी लेकिन अब ऐसे मामलों में भी महिला वर्ग का हस्तक्षेप होने लगा है ऐसा ही ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के सहयोग करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई। वही परिजनों ने लोखंडी निवासी बिपासा डेविड और मोहम्मद सिराज पर शक जाहिर किया था। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू की। जहां आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ़्तार किया गया। जिनमे मोह. सिराज, महिला आरोपी सरिता डेविड और उसकी बेटी बिपाशा डेविड शामिल थे। जिनके कब्जे से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

वही पुलिसिया पूछताछ में पता चला की तीनो ही आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे जहां जूस में नशीली दवा पिलाकर नाबालिग को बेहोश कर दिया गया उसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पता तलाश जारी है। जो भी उक्त घटना में शामिल है इस पुरे मामले में आपको सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन उक्त मामले में नाबालिग लड़की को उसके घर से घटनास्थल तक लाने और उसे नशीली दवा पिलाकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने के पूरे घटनाक्रम में आरोपी महिला और उसकी बेटी की पूरी संलिप्तता थी। पर सवाल यह है की एक नाबालिग के साथ हुए इस कृत्य में एक मां कैसे शामिल हो गई..? बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...