मल्हार

जल संसाधन विभाग की अनदेखी, लॉक डाउन में भी करा रहे निर्माण कार्य…. ठेकेदार और अधिकारी उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ

उदय सिंह

मस्तूरी– कोरोना वायरस को लेकर एक तरफ पूरा देश शट डाउन है राज्यो में लॉक डाउन घोषित कर लोगों को घरो में रोका जा रहा है, समय समय पर कई तरह के निर्देश जारी किए जा रहे है, बावजूद इसके सरकारी तंत्र के अधिकारी ही इन नियमों को ताक पर रख उल्लंघन कर रहे है,

ताजा मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है, जिसमें जलसंसाधन विभाग के अधीन लीलागर नदी में मल्हार के पास ड्रिप सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इंडिया के तहत प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ मंगलवार को भी लॉक डाउन के दौरान मजदूरों से काम लिया जा रहा है, लगभग दस मजदूर सुबह से निर्माण कार्य मे लगे है, मामले में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मजबूरी वश उन्हें काम करना पड़ रहा है

वरना उन्हें वेतन के लाले पड़ जाएंगे ठेकेदार नही मानेंगे वहीँ किसी अधिकारी ने कुछ नही कहा पूछने पर बताया गया कि उनके ही निर्देश पर काम चल रहा है, क्या उनको नही पता होगा, फिर भी इसकी शिकायत तो कर सकते हो पूछने पर उन्होंने रोजी रोटी पर बन आने की बात कही।

अब भला यह किसकी जिम्मेदारी है मजदूर वर्ग तो मजबूर है लेकिन उन ठेकेदार और अधिकारियों के भीतर जरा भी इंसानियत नही है जो इस राष्ट्रीय आपदा के दौरान भी मजदूर वर्ग का शोषण कर रहे है, क्या उनपर कोई कार्रवाई नही होनी चाहिए जो अपने आप को सुरक्षित कर दूसरों की जिंदगी के साथ खेल रहे है,

बड़ी ही चिंता की बात है इस दौर में भी कमीशन और मुनाफा….!

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार