सीपत

एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित स्वरोजगार परक “रिटेल सेल्स एसोसिएट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन माह के “रिटेल सेल्स एसोसिएट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 6 अक्टूबर, 2023 से 13 जनवरी, 2024 तक आसपास के गांवों के 60 युवाओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण ग्रामीणों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल है। 60 प्रतिभागियों के कुल बैच में से उत्कृष्ट 95% को अमेज़न, टाटा, विस्ट्रॉन, डी मार्ट और याज़ाकी सहित प्रसिद्ध कंपनियों में प्लेसमेंट सहभागी एजेंसी द्वारा किया गया है।

परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी एनटीपीसी, सीपत द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गये। साथ ही उन्होने युवाओं को उनके इस नए पेशेवर जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश सत्यकाम, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), यूनियन और एसोशिएसन के प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को प्रेरित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस तीन महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों का कौशल विकास किया गया और तेजी से बढ़ते खुदरा बिक्री क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की क्षमता में व्यापक सुधार हुआ। एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत चलाया गया यह उत्कृष्ट पहल युवाओं के लिए नियमित आय के साथ रोजगार के अवसर पैदा कर उन्हें सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...