बिलासपुर

कवर कैप के बिना कोयला परिवहन करते एसईसीएल के 27 ट्रक पकड़ाए, खनिज विभाग कर रहा कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर गठित जिला स्तरीय टीम अवकाश के दिन भी लगातार कार्रवाई की गई। टीम ने रायपुर रोड पर भोजपुरी टॉल नाका और रतनपुर मार्ग पर बीती रात वाहनों की जांच की। आधी रात तक टीम ने लगभग 85 वाहनों को रोककर पड़ताल की। इनमें 29 ट्रक बिना ढके खुले में कोयला और क्लिंकर परिवहन करते पाए गए। इसमें 27 वाहन एसईसीएल कोरबा एवं एक- एक वाहन ग्लोबल मिनरल्स अमसेना व श्री सीमेंट खपराडीह सिमगा के हैं। जो की प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम की प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। इन पकड़े गए वाहनों को हिर्री और चकरभांठा थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी की गई है। आगे कार्रवाई जारी है। कलेक्टर द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम की कारवाई सतत जारी रहेगी। टीम में पर्यावरण मण्डल, खनिकर्म, आरटीओ, पुलिस, निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...