बिलासपुर

सड़क पर रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर लिया हिरासत में,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद 1 आरोपी को पकड़ लिया गया था, वही अब 2 अन्य फरार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से 15/12/24 को रात करीबन 7.45 बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था कि रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास करीबन 8.30 बजे तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसे रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000/ रुपया को लूटकर भाग गए थे, जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारागाव में धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देश में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद को गिरफ्तार किया गया, वही प्रकरण के आरोपी कोमल कश्यप एवं राहुल कुमार निर्मलकर दोनो निवासी गौद घटना घटित कर फरार हो गए थे, जिनकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से रकम 4500/₹ को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, ASI राजेश सिंह थाना सारागांव, प्रधानआर. मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, अर्जुन यादव, रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...