मस्तूरी

टिकट मिलने के बाद मस्तुरी पहुँचे डॉ. बांधी… हुआ भव्य स्वागत, मस्तूरी की जनता का हृदय से धन्यवाद करते हुए माना आभार

उदय सिंह

बिलासपुर – चुनावी बिगुल बजने और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र सहित प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है और प्रत्याशी खुल कर चुनावी रण में उतर आये है मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता व वर्तमान विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी पर भाजपा ने फिर भरोसा किया है और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की स्वच्छ छवि, मिलनसार व सरल स्वभाव के कारण डॉ. बांधी मस्तूरी क्षेत्र के साथ साथ बिलासपुर जिले में लोकप्रिय रहे है। वही पार्टी में भी उनको पसंद किया जाता है। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है।

भाजपा पार्टी से टिकिट मिलने के बाद पहले बार अपने विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले देवरीखुर्द चौक में किसान नेता वी पी सिंह के नेतृत्व में ढोल ताशे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. बांधी के काफिले के साथ लोग जुड़ते गये। इसके बाद लालखदान चौक, मस्तूरी चौक, जोंधरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कर जमकर आतिशबाजी की गई। जोंधरा चौक में डॉ. बांधी का स्वागत करने के दौरान स्थिति धक्कामुक्की तक की हो गई। इस पर डॉ. बांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए एक एक करके स्वागत करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं उमंग देखते ही बनता था। वे डॉ. बांधी के समर्थन में नारे लगाते रहे।

स्वागत रैली के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बांधी ने सर्व प्रथम सभी का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सभी आपके स्नेह, आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाया है। आप लोग ही मेरे असली ताकत है। अभी तक जिस प्रकार मस्तूरी की जनता व कार्यकर्ताओं का सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। उसी प्रकार इस बार भी आपका आशीर्वाद मुझे मिलेगा और एक बार पुनः आप लोग विजयी बनाकर विधानसभा तक पहुचायेंगे। वही डॉ. बांधी ने भाजपा पार्टी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर से मुझे टिकिट देकर जो विश्वास जताया है। उसे कायम रखने का मैं पूरी कौशिश करूंगा। वही मस्तूरी क्षेत्र में विकास के जो कार्य अधूरे पड़े है। उन्हें पूरा करना इस बार पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...