रायपुर

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वायु सेना में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 फरवरी से बढ़कर 11 फरवरी 2024 तक

रमेश राजपूत

रायपुर – भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वायु सेना के लिये ऑनलाईन आवेदन दिनांक 17 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो गई है , जिसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी , वायु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है । इच्छुक आवेदक जिनकी आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष है तथा वायु सेना भर्ती हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हता एवं शारीरिक मापदण्ड पूरी करते हैं वे भारतीय वायु सेना की वेबसाईट hppt : //agnipathvayu.cdac.in में दिनांक 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 है । थल सेना में भर्ती हेतु वेबसाईट hppt : //joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन कर सकते हैं ।

कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त प्राचार्य , इंजीनियरिंग कॉलेज / पॉलीटेक्निक / आईटीआई / महाविद्यालय को उनके संस्थानों में पूर्व में प्रशिक्षित एवं अध्ययनरत् छात्र – छात्रों को वायु सेना एवं थल सेना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेषन करवाने हेतु निर्देषित किया गया है । इस तारतम्य में आज 05 फरवरी 2024 को आईटीआई खम्हरिया में अध्ययरत् छात्र – छात्राओं को अग्निवीर भर्ती में संबंध में जानकारी प्रदाय कर उन्हें ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया । सेना भर्ती हेतु किसी भी जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय , बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-260130 में संपर्क किया जा सकता है ।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...