सक्ती

फर्जी एसबीआई बैंक की शाखा खोलकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी…मास्टर माइंड आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा 18.09.2024 से खोलकर, 06 व्यक्ति नियुक्त कर कार्य करने की जानकारी मिलने पर पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर छल पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी किया गया है, जिसमे प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) SBI क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल ग्राम छपोरा से 09 नग कम्प्युटर सेट प्रिंटर, बैटरी तथा फर्नीचर सामाग्री को जप्त किया गया है। मामले में पीड़ित पक्षों से आरोपीयो द्वारा दिया गया ज्वाईनिंग लेटर को जप्त किया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक सक्ति, रमा पटेल अति पुलिस अधीक्षक एवं मनीष कुंवर अनुविभागीय अधिकारी सक्ति के द्वारा आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया,

जिसके परिपालन में पीडित गवाहों चिंटू मरावी, परमेश्वर राठौर, ज्योति यादव, संगीता कंवर के द्वारा आरोपियों को ट्रांसफर किए गए रकम एवं उनके कथनों के आधार पर थाना की टीम, साइबर टीम की मदद से आरोपी अनिल भास्कर की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान ग्राम दुम्हनी थाना बिलाईगढ़ गई जहा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा लोगो से ठगी किए रकम में से कुल रकम 6,60,000 रुपए अलग-अलग यूपीआई आईडी से प्राप्त करना, जिस रकम से अपने नाम पर सेकंड हैंड कार आई-20 CG 10 W 7400 को खरीदना तथा बचे हुए रकम में कुछ रकम को मामले में सहयोगी अन्य साथी को दे देना, तथा नया मोबाइल भी खरीदना,तथा घटना में प्रयुक्त वन प्लस एवम अन्य फोन को तथा ठगी रकम से खरीदा गया कार आई-20 क्रमांक CG 10 W 7400 को जप्त किया गया है, आरोपी के बैंक खाता में बचत रकम 83,000 रुपए को सीज कराया गया है, आरोपी से 04 लाख का कार, 03 नग मोबाईल फोन, तथा खाता में बचत रकम 83000 कुल 5,03,000 रुपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। पूछताछ पर उनके अन्य 08 सहयोगियों के नाम का भी खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाकर रवाना किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम कर चुका है ठगी…

आरोपी अभ्यस्त एवं शातिर प्रवृत्ति का है, जिसके विरुध्द रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7,50,000 रुपये की ठगी करने का थाना तोरवा जिला बिलासपुर में भी धोखाधड़ी का अपराध पंजीबध्द है इसके अलावा आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में अनेकों व्यक्ति से अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी मालखरौदा, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, राउनि राधेश्याम राठौर, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, आरक्षक शत्रुधन जांगड़े , प्रमोद सोनंत, सहदेव यादव, सेतराम पटेल विशेष टीम से उप निरीक्षक भूपेन्द्र चन्दा. प्र.आर. प्रेम राठौर, आरक्षक राकेश राठौर खगेश राठौर, अलेक्सयुस मिंज का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...