सक्ती

दहेज प्रताड़ना की शिकार एक और नवविवाहिता ने मौत को लगाया था गले….आरोपी पति गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली नव विवाहिता के पति को सक्ति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति के ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप परिजनों ने लगाया है मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्राम लिमतरा का है, जहां प्रेमलता साहू की शादी 2020-21 में परमेश्वर साहू से हुई थी। परिजनों का आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद से ही मृतिका का पति 50 हजार और नई बाइक की मांग लगातार अपनी पत्नी से कर रहा था और इसी बात को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। जिसके बाद प्रेमलता साहू के परिजनों ने उसे 20 हजार नगद रुपए भी दिया था। उसके बाद भी वह अपनी पत्नी को तंग करता था। जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने सामाजिक बैठक कर परमेश्वर साहू को समझाया था। इसके बाद भी वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए दबाव डाला था। जिससे तंग आकर गर्भवती होने के बाद भी प्रेमलता साहू ने 5 जनवरी को जहर खाकर आत्म हत्या का प्रयास किया। जिसे परिजनों ने सीएचसी सक्ती और रायगढ़ से फिर सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहा 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इधर मामले में सक्ति पुलिस ने आरोपी पति परमेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच उसके ठिकाने का पता चलते ही उसने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...