रायगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ 4 दिनों तक दुष्कर्म की वारदात… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शादी का झांसा देकर चार दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपने वादे से मुकरने की शिकायत पीड़ित नाबालिग लड़की ने थाने में दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है जहां मन्नू उर्फ अभिमन्यु खड़िया ने उसे अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी करने का झांसा देकर 23 जनवरी को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, यह सिलसिला चार दिनों तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी युवक ने नाबालिग को उसके घर जाकर छोड़ दिया। नाबालिग ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत लैलूंगा थाना में दर्ज कराई थी। इधर मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी मनु उर्फ अभिमन्यु खड़िया को उसके ठिकाने में दबिश देखकर गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...