बिलासपुर

भूमाफियाओं के कब्जे से निगम ने बचाई बेशकीमती 20 एकड़ जमीन… हटाया गया अवैध कब्जा, आयुक्त के निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोपका में निगम को आवंटित भूमि में से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार के निर्देश पर कब्जा हटाया गया। लगभग 16 एकड़ भूमि को दर्जन भर बेज़ा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है। निगम द्वारा इसमें लोगों के घूमने फिरने के लिए शानदार गार्डन बनाया जायेगा। निगम की अवैध कब्जा हटाओ टीम ने राजस्व और पुलिस के साथ मिलकर अवैध कब्जा हटाया गया है। बेज़ा कब्जा धारियों ने निगम की भूमि पर झोपड़ी, बाउंड्री वाल, कॉलम, टीन शेड, बोर्ड लगा दिए थे। आर्यन बिल्डर का बैनर भी हटाया गया। सवेरे 11बजे से शाम 4 बजे तक कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है की राज्य शासन द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को मौजा मोपका प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टर उद्यान निर्माण हेतु शर्तों के अधीन आबंटन किया गया। उपरोक्त भूमि पर कतिपय तत्वों द्वारा बेजाकब्जा किया गया। जिसे नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर 16 एकड़ भूमि बेजा कब्जा मुक्त कराया गया। टीम में तहसीलदार ,अतुल वैष्णव, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा,अतिक्रमण दस्ता, जोन कमिश्नर अभियंता जुगल सिंह, पटवारी हरीश जैन हल्का पटवारी आर आई कि उपस्थिति में कब्जा मुक्त कराया गया।

निगम को जमीन सौंपने के दो माह पश्चात आर आई निखिल झा द्वारा इसी जमीन को मनीष राय, कुमुद अवस्थी संदीप केडिया,अमृतलाल जोबनपुत्र का बताकर उन्हें कब्जा दिया जा रहा है। कुमुद अवस्थी के चौहदी में पूर्व में रोड है। किंतु मौके पर पश्चिम में रोड है। मनीष राय को तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा बेदखल किया गया था। अमृत जोबनपुत्रा को गलत तरीके से आर आई निखिल झा द्वारा सीमांकन कर दे दिया गया है। इसके अलावा सरस्वती साहू,मोहन साहू,अनिल श्रीवास,सारा खान का बेजा कब्जा हटाया गया है। शासन व निगम की लगभग 20 एकड़ भूमि भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई है। जिसमे शासन की महती योजनाये क्रियान्वित होना है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...