बिलासपुर

मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया 40 हजार का माल पार , पुजारी  की शिकायत पर पुलिस ने किया अपराध दर्ज…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपने चोरी के कारोबार को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी स्थित शारदा मंदिर के पुजारी अमन पांडेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अगस्त की रात मंदिर का कर्मचारी गंगा प्रसाद ढीमर ने मंदिर का कपाट बंद कर चैनल गेट में ताला लगाकर अपने निवास स्थान महामाया कॉलोनी चला गया था । सुबह पूजारी के मंदिर आने पर उसे मंदिर के चैनल गेट का ताला खुला हुआ मिला। कर्मचारी से पूछताछ करने पर उसने ताला बंद किए जाने की बात कही।

मंदिर के अंदर जाकर देखने पर दानपेटी में रखे 2 नग चांदी के चम्मच, 2 नग चांदी के चरु , 2 नग चांदी के नैन, 2 नग चांदी का प्लेट सहित नगद 10,000 ( कुल कीमत 40 हजार ) गायब थे । तब उन्हें मंदिर में चोरी होने की जानकारी हुई। पुजारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC धारा 380, 457 तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है।

इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र में भी बीती रात अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान से लगाये जाने के लिए लाए गए 19600 रुपए के 14 नग सेलिंग फेन को चोरी कर लिया है, मोपका निवासी डॉ राजीव शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अभिनंदन मैरिज पैलेस के सामने उनका मकान बन रहा है, जहाँ से अज्ञात चोरों ने 14 नग सेलिंग फैन को पार कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...