बिलासपुर

मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे राम प्रताप सिंह, निकाय चुनाव पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

डेस्क

शक्ति आराधना के महापर्व नवरात्रि की महा षष्ठी पर देवी कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। वही सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में दर्शनार्थी रतनपुर पहुंच रहे हैं। नवरात्र पर मां के दरबार में आम और खास हाजिरी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री और वन औषधि पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह भी मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे। देवी अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की। महामाया मंदिर पहुंचने पर राम प्रताप सिंह की अगवानी के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर पहुंच गए।

फूल मालाओं से स्वागत के पश्चात उन्हें ट्रस्ट कार्यालय ले जाया गया । इस मौके पर यहां पद्म भूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ी कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान रामप्रताप सिंह ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बात कही । रतनपुर मां महामाया के दर्शन करने के बाद वे राजधानी रायपुर में होने वाली बैठक में शामिल होने रवाना हो गए ।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...