सीपत

शिक्षकों के बाद अब मध्यान्ह भोजन समूह पर हुई कार्रवाई…तालाब में डूबने से 2 छात्रों की हुई थी मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत के मामले में शिक्षको के बाद कार्यवाही की गाज मिड डे मील संचालित करने वाले समूह पर गिरी है। जहाँ तत्कालीन डीईओ टी आर साहू ने जय मां शारदा महिला स्व सहायता समूह को दर्राभांठा से पृथक कर दिया है।

आपको बता दे कि मंगलवार को दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले कक्षा दूसरी के छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे, जहाँ से मध्यान्ह भोजन खाने के बाद तालाब में नहाने चले गए थे, जिसमें डूबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इधर बुधवार को मामले में स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठिका सहित 3 शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। वही अब उक्त मामले में मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाले मां शारदा महिला स्व सहायता समूह को उनके कार्य से पृथक कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है यह बड़ी लापरवाही स्कूल में देखने को मिली है जहाँ मध्यान्ह भोजन के बाद 2 बच्चे लापता हो गए, जिनके बैग भी स्कूल में पड़े थे लेकिन शिक्षकों ने कोई पूछताछ नही की और न ही परिजनों को जानकारी दी, जब शाम 5 बजे तक बच्चे घर वापस नही लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई और तालाब में उनकी लाश मिली थी।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...