बिलासपुर

3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और मौत का मामला….आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासी उतरे सड़क पर, आरोपी को फांसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बीती शाम 3 साल की मासूम से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में सोमवार दोपहर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित होकर नेहरू चौक में न्याय की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारी सहित टीम मौके पर पहुँच गई और उन्हें समझाईश देने लगी, इस दौरान तहसीलदार अतुल वैष्णव भी मौके पर मौजूद रहे। जहां परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के समक्ष न्याय की मांग करते हुए, इस मामले में आरोपी 17 वर्षीय युवक के चाचा के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग की गई

जिसने बच्ची को हॉस्पिटल न ले जाकर शहर में यहाँ वहां घुमा रहा था और मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा था, वही उसके घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की गई, साथ पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की फरियाद भी लगाई गई है। मामले में घण्टों समझाईश के बाद सभी परिजन और आक्रोशित भीड़ वापस लौटी, जिन्हें एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी नाबालिग के चाचा को भी हिरासत में ले लिया गया है, वही तहसीलदार अतुल वैष्णव ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण किया गया होगा उसकी जांच कर घर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, वही मुआवजे के लिए भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। 

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...