मल्हार

पुरानी रंजिश में गाली गलौच कर कुल्हाड़ी के बेट से युवक पर हमला…जानलेवा वार से युवक हुआ लहूलुहान,मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी के तहत वार्ड क्रमांक 15 निवासी नरोत्तम वर्मा के साथ मोहल्ले में ही पान ठेला चलाने वाले राम धीवर ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी के बेट से हमला कर दिया है, जिससे युवक के सिर में 7 टांके लगे है वही दांत भी टूट गए है। मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात प्रार्थी युवक नरोत्तम वर्मा गुटखा लेने आरोपी राम धीवर के पान ठेला गया था, जहाँ पुरानी रंजिश में आरोपी उसे गाली गलौच करने लगा, जिसे जब उसने मना किया तो वह उससे मारपीट करने लगा,

इसी दौरान उसने अपने पास रखे कुल्हाड़ी के बेट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया, मौके पर पहुँचे परिजन उसे लेकर बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल ले आये जहाँ उसे भर्ती कर उपचार किया गया है। मामले में मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया की शिकायत के आधार पर तत्काल राम धीवर के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसमे मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी