मल्हार

आगामी चुनाव के पहले बूथ स्तर पर भाजपा पहुँच रही गांव- गांव… अभियान के तहत मल्हार के बुथ मे प्रवासी कार्यक्रम हुए संपन्न

उदय सिंह

मल्हार – राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के तहत मल्हार मंडल के नगर पंचायत मल्हार बुथ क्र.213 व 214 में प्रवासी मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ,सर्वप्रथम बुथ समिति की बैठक आयोजित करके लोकसभा चुनाव मे दोनों पिछले चुनाव के अपेक्षा जीत के साथ 20%वोट शेयर बढाने की रणनिती तैयार की गयी,कार्यकर्ताओं तथा पन्ना प्रभारियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिशानिर्देश दिये गये। तत्पश्चात महिला स्वसहायता समुह के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष समर्थन मांगकर मोदी गांरटी के तहत महिला सशक्तीकरण की केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की गयी।

उसके पश्चात मोदी सरकार के जनकल्याणकरी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन का क्या-क्या बदलाव किये इसके अनुभव लाभार्थियों से प्राप्त कर आगामी चुनाव मे भाजपा के लिए समर्थन जुटाये तथा केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जिसमे महतारी वंदन योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,मुफ्त चावल योजना,नल जल योजना,किसान सम्मान निधि योजना,महिला सहायता योजना आयुष्मान योजना,सुकन्या योजना सहित अनेकों योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू अजा अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मिलु कैवर्त,शक्ति केंद्र संयोजक धनेश्वर कैवर्त, प्रभारी राजकुमार वर्मा,पूर्व पार्षद छेदु कैवर्त,पहारू कैवर्त,रामचरण कैवर्त संजय वर्मा गोपाल कैवर्त मनसाय कैवर्त,गनेश सुखन बाई,मुन्नी,परेटन, केजा कैवर्त सहित सभी बुथ के सदस्य व पन्ना प्रभारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी