छत्तीसगढ़सीपत

जंगल में चल रहा था मंगल, पुलिस के आने से जुआरियों के उड़े तोते

पुलिस ने जंगल में दांव लगा रहे यशवंत यादव, ननकी यादव, धीरेंद्र कुर्रे अनवर अली, और लैन दास को हिरासत में लिया है । जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है

ठा.उदय सिंह

शहर में लगातार जुआ सट्टा पर कार्यवाही होने से अब जुआरियों ने सुनसान जंगल में फड़ सजाना शुरू कर दिया है, लेकिन वहां भी उनकी खैर नहीं । सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी निरतु के जंगल में ताश के खेल में दाव लगा रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने उनके के पास से 30,250 रूपय और मोबाइल, मोटर बाइक्स आदि बरामद किया । जंगल में जुआ खेलने की सूचना एसपी अभिषेक मीणा को मिली । जिसके बाद उन्होंने टीम को अलर्ट किया। एडिशनल एसपी ओ पी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि जुआरी नीरतू के जंगल में दाव लगा रहे हैं ।

जिसके बाद पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घिरा और 5 जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इन सभी के पास से कुल मिलाकर 30,250 रूपय और 4 मोबाइल, पांचों के मोटरसाइकिल जप्त किये गए। पुलिस ने जंगल में दांव लगा रहे यशवंत यादव, ननकी यादव, धीरेंद्र कुर्रे अनवर अली, और लैन दास को हिरासत में लिया है । जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...