पचपेड़ी

सड़क हादसा :- ट्रेलर ने बाइक सवार देवर – भाभी और 2 बच्चों को लिया चपेट में…मौके पर भाभी की हुई मौत, देवर सहित 2 बच्चे हुए गंभीर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही महिला के देवर और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिसे बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है। वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा शिवनाथ नदी के पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लवन बलौदाबाजार की ओर से आ रही ट्रेलर ट्रक ने बाइक क्र. CG 11 AA 7231 में सवार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी हिमेश कुमार पटेल 18 वर्ष जो अपनी भाभी मल्लिका पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 37 वर्ष और 2 बच्चे विशांश 4 वर्ष, पंजक 18 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें महिला मल्लिका पटेल का सिर पहिये के नीचे आने से वही दर्दनाक मौत हो गई,

वही बाइक में सवार हिमेश, विवांश और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए है, आसपास के लोगो ने पचपेड़ी पुलिस को इस हादसे की सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका और घायलों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मृतिका के शव को मरच्यूरी में रख घायलों को बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है

वही दुर्घटनाकारित ट्रेलर वाहन को ड्राइवर सहित पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी