छत्तीसगढ़बिलासपुर

करणी सेना ने किया परशुराम शोभा यात्रा का स्वागत

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सामाजिक सौहार्द्र का परिचय देते हुए प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष चित्रसेन सिंह के नेतृत्व में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आज शोभायात्रा के दौरान शीतल पेयजल और फ्रूटी पिलाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया

ठा. उदय सिंह
बिलासपुर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जगहों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया इसी कड़ी में आज हटरी चौक के पास श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा के स्वागत करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है ज्ञातव्य है कि जिले में अब तक किसी भी सामाजिक कार्यक्रम या ऐसे आयोजनों में स्वजाती बंधुओं का योगदान रहता है इस परिपाटी से हटकर आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सामाजिक सौहार्द्र का परिचय देते हुए प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष चित्रसेन सिंह के नेतृत्व में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आज शोभायात्रा के दौरान शीतल पेयजल और फ्रूटी पिलाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया इसके अलावा परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई झांकियों में विराजे धार्मिक गुरुओं का पुष्प हार से स्वागत किया श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा स्वागत समारोह के इस पहल को ब्राह्मण समाज के प्रमुख और विशिष्ट जनों ने जमकर सराहा करणी सेना द्वारा बनाए गए पंडाल पर स्थानीय विधायक के साथ अन्य राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ जन पहुंचे

इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र प्रताप, किशोर सिंह,रोशन सिंह, राजेंद्र सिंह, श्री गौतम, आलोक सिंह, रवि शंकर सिंह, अजीत सिंह चौहान, रघुवीर सिंह चौहान,सोनू सिंह अजय सिंह, अतुल सिंह ,श्रीरंग सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रवी सिंह, बंटी सिंह, अरुण सिंह, आर्यन सिंह, बंटी ठाकुर ,सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...