छत्तीसगढ़

चोरी और नकबजनी के 3 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से चोरी का सामान बरामद



जुगनू तंबोली

रतनपुर – बाइक चोरी और ट्रेलर से बैटरी की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और दो बैटरी बरामद कर ली गई है मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। रतनपुर रेस्ट हाउस के पास चोरी की बैटरी बेचने की फिराक में कुछ लोग ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर रेस्ट हाउस रतनपुर के रहने वाले रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की और साँधीपारा निवासी नरेन्द्र पटेल जो कि चोरी के आदतन अपराधी है। जिनको चोरी मोटर सायकल ले जाते देखा गया है। साथ ही गिधौरी निवासी सूरज यादव मौके पर चोरी की बैटरी बेच रहा था। जिसपर तीनों ही आरोपियों के पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। मामले में आरोपी रवि विश्वकर्मा और नरेंद्र पटेल के कब्जे से पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 10BE4775 को बरामद किया है। जिसे 17 फरवरी को महराज ढाबा से आरोपियों ने चुराई थी। वही सूरज यादव द्वारा सरपंच मिथुन राजेन्द्र वर्मा के ट्रक की बैटरी को मंगलवार को चुराया था। इसपर पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और बैटरी बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार