रतनपुर

बेवजह गाली गलौच और घर घुसकर मारपीट, हंगामा करने वाले 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार… पुलिस ने शिकायत पर तत्काल लिया एक्शन

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र में 2 आदतन अपराधियों को एक बार फिर पुलिस ने घर घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामा मचाने की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग़ौरतलब है सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी के घर मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर दरवाजे को ईट से मार रहे थे जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनो बदमाशो द्वारा अश्लील गालिया देते हुये घर अंदर घूस गये और झगडा करने लगे दोनो बदमाश शराब के नशे मे थे प्रार्थी यश के द्वारा गाली गलौच करने से मना करने तथा घर से बाहर निकलने की बात कहने पर बदमाश आलोक देवागन के द्वारा अपना बेल्ट निकालकर यश को मारपीट करना शूरू कर दिए तथा साथी रोशन निर्मलकर के द्वारा घर में उत्पात मचाते हुये टीव्ही को तोडफोड कर दिया मोहल्ले वाले आकर बीच बचाव किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित थाना पेट्रोंलिग को दोनो बदमाश की पतासाजी हेतु मौके पर रवाना किया। जिनके द्वारा दोनों आरोपियों आलोक देवागन पिता कृष्णा देवागन उम्र 19 साल और रोशन निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी सोनापारा रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...