पचपेड़ी

सवारी से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी,3 महिलाये गंभीर…बिलासपुर सिम्स रिफर, पचपेड़ी थाना क्षेत्र क़ी घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह मोड़ के आगे एक सड़क दुर्घटना मे ऑटो मे सवार महिला बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए जिसमे से 3 महिलाओ क़ी स्थिति गंभीर बनी हुई हैँ। जिसे बिलासपुर स्थित सिम्स रिफर किया गया हैँ।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के ग्राम डोटोपार निवासी अपने परिचित के यहाँ मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम मटिया छट्ठी कार्यक्रम मे सम्मलित होने आये थे जो छट्ठी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वापस घर जाने मटिया गांव के ही ऑटो क्र. CG10 W 8116 को किराया मे लिया जिसमे महिला पुरुष और बच्चे लगभग 10 से 12 लोग सवार होकर अपने ग्राम डोटोपार जा रहे थे। तभी शाम 7 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ाडीह मोड़ के आगे दूसरे मोड़ के पास ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो से नियंत्रण खो बैठा जिससे ऑटो सड़क से उत्तर कर निचे गड्डे मे जाकर पलट गई।

जिससे सड़क मे गुजर रहे लोगो ने ऑटो मे सवार सभी लोगो को ऑटो से बाहर निकाला तबतक ऑटो ड्राइवर मौक़े से ऑटो को छोड़कर भाग चुका था । जिसके बाद आसपास के लोगो ने डायल 112 को कॉल किया जिसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से एक बच्चे और युवक को कम चोटे आने से छुट्टी दे दी गई। वही 3 अन्य महिलाओ क़ी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया हैँ।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ऑटो को जब्त कर ड्राइवर को तलाश मे जुट गई हैँ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का...