जांजगीर चाँपा

नहर में डूबने से 2 लोगों की मौत….एक्सीडेंट के बाद बचाने उतरा युवक भी बह गया बहाव में, दूसरे दिन मिली लाश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – एक्सीडेंट के बाद नहर में गिरे युवक को बचाने उतरा युवक भी तेज बहाव में बह कर डूब गया, परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जब पुलिस जांच में जुटी तो हादसे का पता चला और दोनों युवकों का शव नहर में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि शंकर श्रीवास्तव पिता कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास सिंचाई कॉलोनी जांजगीर 20 /04/2023 की रात्रि लगभग 9:30 बजे घर से बाइक ने खाना लेने के लिए निकला था जो राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गया,

जिसे बचाने हेतु जानकारी अनुसार विजय देवांगन पिता स्वर्गीय मनहरण देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी जांजगीर नहर के पानी में उतर गया। रवि शंकर को बचाने के प्रयास में स्वयं भी उसके साथ बह गया परिजन की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की रवि शंकर श्रीवास्तव का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में मिला तथा विजय देवांगन का शव पानी में तैरता हुआ धुरकुट से भैंसदा रोड के नहर में मिला है। जिसकी पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...