बिलासपुर

तय समय सीमा में हो स्वीकृत कार्य, कहा जिले के प्रभारी मंत्री ने

डेस्क

बिलासपुर जिले के प्रभारी एवं राज्य के लोक निर्माण, गृह एवं जेल, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के सभी नगरीय निकायों के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे निर्माणाधीन कार्य शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जिले में लोकार्पण योग्य सभी निर्माण कार्यों की सूची देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत मिलने पर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच एवं कार्यवाई करने की बात कही। नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वीकृत निर्माणाधीन कार्यों की निकायवार समीक्षा की और कार्य पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के ऐसे कार्यों की सूची देने कहा जो माह अक्टूबर 2019 तक पूर्ण हो जायेंगे।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि वे उनके क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय जन एवं पंचायत प्रतिनिधियो को अवश्य दें तथा उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कर ससम्मान बिठायें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में सुधार करें।प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नगर निगम बिलासपुर को प्राप्त, निराकृत एवं लंबित आवेदनों की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि निगम को अधिनियम के तहत कुल 2812 आवेदन मिले। इनमें से 2712 का निराकरण किया गया और 22 आवेदन अस्वीकृत किये गये। प्रभारी मंत्री द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के ऐसे आवेदन जिनका निराकरण समय सीमा में नहीं हुआ है, संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अधिनियम के तहत शास्ति अधिरोपित करने की कार्यवाई के निर्देश दिये गये।

बैठक में आबादी भूमि पट्टा वितरण, चैक-चैराहों, सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार, शासकीय व्यय मितव्ययता, ई-गवर्नेंस में सुधार, निकाय कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...