बिलासपुर

करोड़ो के राजस्व की क्षति का मामला…सिर्फ 1 महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मिले 98 मामले….कार्रवाई के पूर्व का हिसाब कहाँ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह फरवरी 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 98 मामले दर्ज किए गए। संयुक्त टीम एवं खनिज अमला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 53, चूनापत्थर के 12, मुरूम के 06 एवं कोयला के 02 प्रकरणों सहित कुल 73 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 52 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 11 लाख 98 हजार 3 सौ 22 रूपए जमा कराया गया है। शेष 21 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 14 एवं मुरूम के 05 प्रकरणों सहित कुल 19 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसका निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 12 लाख 35 हजार 9 सौ 76 रूपए जमा कराया गया है। इसी प्रकार अवैध खनिज भण्डारण करते पाए जाने पर रेत के 06 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 2 लाख 54 हजार 4 सौ रूपए जमा कराया गया है। शेष 03 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है। फरवरी महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 98 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 74 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की 26 लाख 88 हजार 6 सौ 98 रूपए जमा कराया गया है। इसके अलावा संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान पर्यावरण शर्तो का पालन नहीं करने पर पर्यावरण विभाग तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 25 केशर/खदान संचालकों तथा 08 कोल डिपो संचालको को नोटिस जारी किया गया है

तथा कच्चे माल एवं उत्पाद जैसे कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश स्लैग आदि का परिवहन कर रहे बिना तारपोलिंग से ढ़के वाहनों के परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।उपरोक्त जानकारी देते हुए उप संचालक खनिज ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला....3 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार..कोनी थाना क्षेत्र की घटन... बिलासपुर: पुरानी रंजिश पर फिर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला...4-5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, ... रक्षाबंधन पर युवक पर ब्लेड से हमला....चार आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज, सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना बिलासपुर:- रक्षाबंधन के दिन अज्ञात युवक की झाड़ियों में मिली सड़ी गली लाश...हत्या की आशंका पुलिस जुटी ... सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय लाइन अटैच, एएसआई गजेंद्र शर्मा सस्पेंड... हत्या मामले में हुई... रक्षाबंधन पर जेल में कैदी भाइयो के हाथों में भी बंधी राखी....जेल प्रबंधन ने किया उत्सव का आयोजन बिलासपुर:- चोरी के 2 मामलों का 6 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार... 3.5 लाख का माल बरामद सामाजिक समरसता का संदेश...एसपी पहुँचे गाँव, रक्षाबंधन पर कलाई में बंधाई राखी, बिलासपुर: मोबाइल विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या...बीती रात शनिचरी मोड़ के पास हुई घटना, पचपेड़ी : करैत सांप के काटने से 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत....तांत्रिक क्रियाओं में उलझे परिजन, समय...