रतनपुर

माता उन्मुखीकरण की अनुकरणीय पहल, बच्चों के साथ माताओं को बुलाया जा रहा स्कूल….खेल खेल में शिक्षा संचार 

जुगनू तंबोली

रतनपुर– शासकीय बालक प्राथमिक शाला करैहापारा में स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा अनुकरणीय पहल की जा रही है, जहाँ विगत कई वर्षों से बच्चों के अलावा उनकी माताओ, पालकों को स्कूल और शिक्षकीय कार्यो से जोड़ने कार्य किया जा रहा है। स्कूल की प्रधान पाठिका मीरा शर्मा ने बताया कि स्कूल में माता उन्मुखीकरण का प्रयास किया जा रहा है, जहाँ बच्चों के अलावा उनकी माताओ को घरेलू कार्यो के साथ स्कूल की तरफ आकर्षित किया जा रहा है, जिसमे माताओ को प्रेरित किया जाता है कि बच्चों को स्कूल के अलावा घरो में भी उचित वातावरण और शिक्षा मिल सके, इसके साथ ही माताओ के माध्यम बच्चों को स्कूल आने प्रेरित किया जाए, माताओ के द्वारा पहली शिक्षा बच्चों को दी जाती है, जो अपने घरेलू कार्यो के अलावा बच्चों का मार्गदर्शन करते है, लिहाज़ा उन्हें भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और इसका लाभ उस बच्चे के अलावा उस परिवार और उसके आस पास को मिल सके। इसी कड़ी में माताओ के लिए मनोरंजक खेल कूद का आयोजन स्कूल में किया गया, जहाँ बच्चों के सामने माताओ ने खो खो, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़ सहित विभिन्न रोचक खेलों में हिस्सा लिया और आनन्दित हुई।

शासकीय स्कूल में इस तरह का पहला प्रयास…

रतनपुर करैहापारा के शासकीय स्कूल में इस तरह का पहला प्रयास किया जा रहा है, जहाँ विगत चार वर्षों से शाला प्रबंधन द्वारा पालकों को ऐसी गतिविधियों में शामिल कर बच्चों और समाज के सर्वांगीण विकास की नींव रखी जा रही है, जो कि हमारे समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है जिसकी सराहना करना सहज है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के...