सीपत

ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर….मौके पर हुई मौत, घटना के बाद नही पहुँची पुलिस… रास्ते में रात भर पड़ी रही लाश

उदय सिंह

सीपत – राह चलते ग्रामीण की तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जहां घटना के 8 घंटो तक स्थानीय पुलिस मामले से अंजान रही,तो वही ग्रामीण की डेड बॉडी बीच रास्ते यूं ही पड़ी रही। इस ह्रदय विदारक घटना से ग्रामीण के परिजनों में शोक की लहर है। तो वही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डंगनिया का है। जहां रहने वाले उमेश कश्यप शुक्रवार को गांव में चल रहे रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जहां रात करीब 11.30 बजे वह प्रायमरी स्कूल के आगे मेन रोड मे पहुंचे ही थे कि उसी समय खैरा तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 5091 ने उमेश कश्यप को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उमेश कश्यप औंधे मुंह गिर गया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर इस घटना की भनक सीपत पुलिस को नहीं लगी। ग्रामीणों के लाख कोशिशों के बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नही पहुंची। जिससे ग्रामीण की डेड बॉडी रात भर पड़ी रही। वही किसी तरह सीपत पुलिस शनिवार सुबह पहुंची। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर डेड बॉडी का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा गया। परिजनों की माने तो सीपत पुलिस अगर घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंच जांच शुरू करती तो बाइक सवार आरोपी वर्तमान में सलाखों के पीछे होता।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...