मस्तूरी

जयरामनगर में सरपंच के पद पर नही होगा चुनाव, बर्खास्त सरपंच को मिली क्लीन चिट… बनी रहेंगी पद पर

उदय सिंह

मस्तूरी – जयरामनगर की सरपंच गिरिजा देवी अग्रवाल को अपीलीय न्यायालय ने बहाल कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर जिले की उन पंचायतों जहां सरपंच व पंच के पद रिक्त हैं चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जयरामनगर पंचायत में भी सरपंच पद के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। न्यायालय के फैसले के बाद आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

जिले की सबसे बड़ी पंचायतों में एक जयरामनगर के सरपंच को एसडीएम न्यायालय मस्तूरी द्वारा 18 अगस्त 2022 को बर्खास्त करते हुए छह वर्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। अधिवक्ता अनिल सिंह चौहान द्वारा सरपंच की तरफ से प्रस्तुत अपील में अपीलीय न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर ने सभी पक्षों के तर्कों व तथ्यों के अवलोकन उपरांत एसडीएम न्यायालय के आदेश को निरस्त करते हुए सरपंच गिरिजा देवी कर लिया। अग्रवाल और पंच वार्ड क्रमांक एक को अपने पद पर बहाल करते हुए अपील को स्वीकार कर लिया। जयरामनगर सरपंच को एसडीएम मस्तूरी न्यायालय में विचारण के दौरान ही निलंबित कर दिया गया था। इस पर हाई कोर्ट ने रोक लगाते हुए निर्णय का मार्गदर्शन दिया।

विचारण उपरांत सरपंच जयरामनगर व पंच को एसडीएम न्यायालय द्वारा 18 अगस्त को पुनः बर्खास्त कर दिया गया। इसके विरुद्ध प्रस्तुत याचिका को हाईकोर्ट ने अपीलीय न्यायालय में अपील प्रस्तुत करने के आदेश के साथ निराकृत कर दिया था। अतिरिक्त कलेक्टर की अपीलीय न्यायालय ने अपील के गुण दोष के आधार पर एसडीएम न्यायालय में आरोप प्रमाणित नहीं होने पर भी बर्खास्तगी को अनुचित ठहराते हुए अपील को स्वीकार कर लिया। फ़िलहाल उप चुनाव पर रोक से बड़ी राहत अपील करने वालो को मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...