छत्तीसगढ़रतनपुर

बिलासपुर में 105 तो रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में 224 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न,

महामाया मंदिर ट्रस्ट ने निःशुल्क उपनयन संस्कार का किया आयोजन विभिन्न जिलो से आए बटुक हुए शामिल

आकाश दत्त मिश्रा

सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया मंदिर परिसर में ट्रस्ट ने निःशुल्क उपनयन संस्कार का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न जिलो से आए ब्राम्हण परिवारों के 224 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। वैदिक रीति से मंत्रोपचार के साथ बटुकों का मुंडन कर उन्हें दंड (क्षडी) प्रदान किया गया। बटुकों ने भिक्षाटन कर द्विजवृत्ति के पालन का संकल्प लिया। महामाया मंदिर ट्रस्ट ने बटुकों को कुर्ता-पायजामा, दुपट्‌टा, टोपी, भुंज मेखला, कौपीन, जनेऊ व पलास दंड दिया। पूजन कार्य के आचार्य पं.राममूर्ति मिश्रा और उपाचार्य आनंद मिश्रा अनुभव पाठक थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक व बटुकों के परिजन उपस्थित थे।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपनयन संस्कार का आयोजन गुरुवार को रखा गया । उपनयन संस्कार का यह 20 वा वर्ष है । जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ कई जिले के 224 बटूक इस उपनयन संस्कार में शामिल हुए । मंदिर ट्रस्ट के इस आयोजन में मंत्रोच्चार के साथ शिक्षा, दीक्षा और उपनयन संस्कार की विधि हुई। उपनयन संस्कार के दौरान बटुकों की तेल हल्दी की रस्म के साथ ही मंडप,गौरी-गणपति पूजन की विधि की गई। इसके बाद उन्हें आचार्य पं.राममूर्ति मिश्रा ने उपनयन संस्कार के बारे में बताते हुए ब्रह्मचर्य का महत्व बताया और गायत्री मंत्र के साथ ही दीक्षा दी। इस अवसर पर बटुकों की शिक्षा के लिए काशी गमन की विधि हुई। बटुकों ने भिक्षाम देही.. के स्वर के साथ गुरु-शिष्य परंपरा के तहत भिक्षा भी मांगी। इसमें उनके परिजन और नगरवासियों ने उन्हें नए वस्त्र, शगुन की राशि सहित अनेक उपहार दिए।

आचार्य ने बताया कि सभी संस्कारों से उपनयन संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इससे जीवन में अनुशासन आता है और धर्म की शिक्षा भी मिलती है। उपनयन संस्कार के समय मंदिर परिसर बटुकों और उनके परिजन से खचाखच भरा रहा। संस्कार विधि पूर्ण होने के बाद सभी ने मां महामाया के दर्शन कर उनका आशीष लिया। आयोजन में भुपचंद शुक्ला, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया, संतोष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कीमती लाल जुनेजा और ट्रस्टी संतोष शुक्ला, भगवान आश्रय जायसवाल, मनराखन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी व बटुकों के परिजन शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...