पेण्ड्रा

शालीमार एक्सप्रेस में बेहोश मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत, पेंड्रा स्टेशन में गया था उतारा…. नही हो पाई शिनाख्त

डेस्क

गौरेला – जनरल बोगी में बेहोश मिले एक यात्री को पेंड्रा रोड स्टेशन में उपचार के लिए उतारा गया था, जिसे चिकित्सको में परीक्षण पश्चात मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की है जब ट्रेन 19659 अप शालीमार एक्स के पिछले जनरल बोगी में गार्ड के द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति 35-40 वर्ष जो शायद बिहोश पड़ा है उसे तत्काल उपचार की जरूरत है, ट्रेन के पेंड्रारोड स्टेशन पहुचते ही पेंड्रारोड जीआरपी अधीक्षक बी एम श्रीवास्तव अपने टीम के साथ वहाँ मौजूद थे,

जिनके द्वारा ट्रेन के स्टेशन पहुँचते ही उस व्यक्ति को उतार कर तत्काल उपचार हेतु सेनेटोरियम एमसीएच अस्पताल गौरेला भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण कर युवक की मौत हो जाने की पुष्टि की गई, जिस पर जीआरपी चौकी पेण्ड्रारोड मे मर्ग क्रमांक 103|10 /19,धारा 174 सीआरपीसी कायम कर जांच पंचनामा कार्रवाई की गई, लेकिन मृतक के पास कोई भी समान या दस्तावेज नही मिले जिससे उसकी पहचान हो सके, मृतक की ऊंचाई 5 फिट, रंग सांवला गठीला बदन नीला जीन्स काला स्वेटर चेक शर्ट पहना है। जिसकी पतासाजी जीआरपी चौकी पेंड्रारोड की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...