बिलासपुर

VIDEO: संदिग्ध हालत में खेत में मिली युवक की लाश…परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप, थाने का किया घेराव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में युवक के संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने कोनी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। तो वही मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रोशन ध्रुव का शव खेत में मिला। जिसकी सूचना कोनी पुलिस ने रोशन ध्रुव के परिजनों को दी। जिसपर परिजन मौके पर पहुंचे जहा उन्होंने देखा कि युवक के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान हैं। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पहले थाने में हंगामा किया फिर सिम्स के शव घर में भी परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान युवक के दोस्त विष्णु साहू ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त रोशन और अजरंग साहू के साथ घूमने गया था। तीनों रात 10 बजे तक साथ थे।

दोनों रोशन को घर छोड़कर चले गए। शनिवार सुबह पुलिस का ड्राइवर आया। उसने बताया कि रोशन की मौत हो गई है। इधर इस पूरे मामले में कोनी पुलिस के अनुसार 7 जून की रात करीब डेढ़ बजे नेशनल हाईवे लोखंडी ओवर ब्रिज के पास 2 मोटरसाइकिल में सवार चार अज्ञात लोग एक स्वराज माजदा के ड्राइवर और हेल्पर को डरा धमका कर लूट की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कोनी पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। अंधेरे में किशन गोस्वामी को पकड़ लिया गया। वहीं, उसका साथी रोशन ध्रुव खेत में उतरकर भाग गया। सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है। वही इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के...