सीपत

सीपत पुलिस के हाथ लगी गाँजे की खेप…4 आरोपियों से 21 किलो 500 ग्राम गाँजा सहित 2 बाइक जब्त….गाँजे के कारोबार के लिए चर्चित गांव से है चारो आरोपी

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के सीपत थाना पुलिस ने अवैध रूप से गाँजे की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 21 किलो 500 ग्राम गाँजा जब्त किया गया है, वही आरोपियों से 2 बाइक भी बरामद की गई है, इस कार्रवाई को मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने अंजाम दिया है। गौरतलब है कि जिले में नशीली दवाई एवं गांजा का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने आदेशित किया गया है, इसीक्रम में सीपत पुलिस को सूचना मिली कि चार व्यक्ति नीला रंग के मोटर सायकल क्र. सीजी – 10एएल-3908 और एचएफ डिलक्स मो.सा. क्र. सीजी – 10 एएन- 4855 में प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा जैसा रखकर गतौरा की ओर से रॉक नहरपारा होते हुए मटियारी की ओर परिवहन कर रहे है, ग्राम रॉक नहरपार में मुखबीर के बताये गये स्थान में पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो एन.डी.पी.एस. के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी विजेन्द्र शिकारी, सन्नु शिकारी, दिलेर सीसोदिया, भोला शिकारी सभी निवासी ग्राम मटियारी के कब्जे से चार प्लास्टिक बोरी में रखा मादक पदार्थ 21.500 किलो ग्राम किमती 220000/रू एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सीजी – 10एएल-3908 किमती 60,000/रू, व एचएफ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एएन 4855 कीमती 30,000 रूपये जुमला किमती 3,10,000 /रू को जप्त किया गया। आरोपीयो को धारा – 20 (बी) एन. डी. पी. एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि धर्मेन्द्र यादव, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, कौशल प्रसाद, आर. धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, विनोद केवट, दीपक साहू, मुकेश सूर्यवंशी, की विशेष भुमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...