बिलासपुर

भनवारटंक में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार…छोटे से सुराग से पहुँची पुलिस अपराधियों तक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बेलगहना चौकी अंतर्गत भनवारटंक में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली,मौके से मिली एक पर्ची ने पुलिस को आरोपीयो के गिरेबाँ तक पहुचाया। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 5 आरोपी फरार है। कोटा थाना एवं बेलगहना चौकी अंतर्गत हुए हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने एक छोटे से कटे फाटे पर्ची के सहारे सुलझाया और उसी के आधार पर आरोपियों तक जा पहुची। दरअसल भनवारटंक मरही माइ मंदिर के पास दो पक्षो में हुए विवाद में मिनी बस्ती निवासी करन रात्रे की मौत हो गयी थी।

करन रात्रे अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भनवारटंक गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव ने बताया कि मृतक का दोस्त सर्वेश मनहर जो कि गांजा और पिस्टल रखने के मामले में जेल में बंद था, जिसने मन्नत मांगी थी कि वे जेल से छूटने के बाद मरहिमाता मत्था टेकने व दर्शन करने आयगा,,इसी तर्ज पर वे छूटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ भनवारटंक घूमने गया जिसमें मृतक करन रात्रे भी था।बाथरूम कर देने के बात को लेकर वही पास पिकनिक मना रहे डोंगरिया के लोगो से विवाद हो गया,जिससे मिनी बस्ती निवासी करन रात्रे की मौत हो गयी।पुलिस जो जब सूचना मिली तब तक आरोपी भाग गए थे,पुलिस ने वहाँ पड़े एक रसीद को जांच में लिया जिसपर केवल गिरी शब्द एवं एवं आधे अधूरे तिथि का जिक्र था।इस तरह बिलासपुर पुलिस आरोपीयो के गिरेबान तक पहुच गए।बेलगहना चौकी पुलिस ने मामले में 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया है वही 5 फरार है।जिनकी पतासाजी जारी है,,पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों की धर पकड़ कर शेष मामले का पर्दाफाश करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...