छत्तीसगढ़

एसईसीएल ने फिर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी , तूफान पीड़ित उड़ीसा को दिए 5 जनरेटर

ओडिशा के तूफान की वजह से हुई तबाही में भी एसईसीएल पूरी तरह से ओडिशा वासियों के साथ है

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

तीन मई को ओडिशा में आये फोनी चक्रवाती तूफान में 175 किलोमीटर प्रतिघंटे से शुरू हुई हवाएं 245 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुची। इस फोनी चक्रवात से ओडिशा राज्य के हरियाली की चादर पहने ,लहलहाते पेड़ ,हर गली, स्कूल ,कॉलेज,सिनेमाघर,रेस्टोरेंट,रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सहित अन्य स्तहन जमीदोज हो गए। वही फोनी तूफान से ओडिशा में जो नुकसान हुआ है। उससे धरती पर लगे जख्म बयान कर रहे है। मानवता और राष्ट्रीय एकता की गौरवशाली मिसाल पेश करते हुए मिनी रत्न कंपनी सार्वजनिक उपक्रम साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी एसईसीएल ने फोनी चक्रवात से प्रभावित ओडिशा के लिए पांच नग 125 केवहीँए डी जी जनरेटर सेट चक्रवात से प्रभावितों के लिए दिया है। इन जनरेटर सेट से ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर एवं धार्मिक नगरी पूरी में कार्य लिया जाएगा। इस मौके पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक ए पी पण्डा ने कहा कि ओडिशा राज्य पर आई इस प्राकृतिक आपदा पर एसईसीएल प्रबंधन ओडिशा राज्य के रहवासियों एवं विपदा से प्रभावितजनों के साथ है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी एसईसीएल द्वारा देश मे आये विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में यथा उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों हेतु वित्तीय सहायता बिहार के कोसी नदी के प्रकोप से विस्थापितजनों ,जम्मू कश्मीर,के बाढ़ पीड़ितो,ओडिशा चक्रवात प्रभावितों हेतु सहयोग प्रदान की गई थी।एसईसीएल हमेशा से ही सामाजिक क्षेत्रो में सहभागिता रखता आया है। लिहाज़ा ओडिशा के तूफान की वजह से हुई तबाही में भी एसईसीएल पूरी तरह से ओडिशा वासियों के साथ है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...