मल्हार

अपराधियों के हौसले बुलंद..मल्हार में फिर धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला…गंभीर हालत में चल रहा उपचार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके में बीती रात फिर एक बार धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है जो हॉस्पिटल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकरबेढ़ा निवासी सुरेंद्र धृतलहरे मल्हार में मुर्गा दुकान चलाता है जो बीती रात 10:30 बजे के लगभग दुकान बंद कर स्माइल ढ़ाबा के पास कुछ सामान लेने गया था, जहाँ झब्बू उर्फ समीर टंडन और गोविंद बंजारे से उसका विवाद हो गया, जहाँ दोनों आरोपियों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से किसी धारदार हथियार से युवक के पेट और पीठ में हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में मस्तूरी स्वास्थ्य पहुँचाया गया था, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रिफर किया गया, जिसे परिजन निजी अस्पताल में भर्ती करा उपचार करा रहे है। मामले में घायल युवक के बड़े भाई महेश घृतलहरे की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

लगातार हो रहे मारपीट और जानलेवा हमले के मामले

पिछले कुछ दिनों में ही मल्हार चौकी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक खूनी संघर्ष के मामले सामने आ चुके है, जिसमें कई घायल अब भी हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नही हो पाई है, वही जानलेवा हमले में घायल प्रवीण श्रीवास के आरोपियों की भी पहचान नही हो पाई है।

बेखौफ अपराधी कभी भी दे सकते है बड़ी घटनाओं को अंजाम…

मल्हार से लेकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधी प्रवृत्ति के लोग सक्रिय है जिन्हें कानून का भय भी नही है, जो खुलेआम कभी भी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे, धारदार हथियार लहराने से लेकर किसी पर हमला करना उनके लिए आम बात हो गई है, जो खुलेआम घूम रहे है, हालांकि की मामले संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है, लेकिन चंद दिनों में ही अपराधी जमानत पर बाहर निकल फिर उन्ही कृत्यों को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी