मल्हार

VIDEO: मल्हार मेला में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार…. मल्हार पुलिस ने पामगढ़ में घेराबंदी कर लिया हिरासत में,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में 20 मार्च की रात चकरबेढ़ा निवासी युवक सुरेंद्र धृतलहरे पर 2 आरोपियों ने मिलकर मारपीट करते हुए धारदार चाकू से पेट और पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया था, मामले में पुलिस फरार 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही दूसरे फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी महेश घृतलहरे पिता शंकर उम्र 33 साल निवासी चकरबेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके भाई सुरेंद्र घृतलहरे को दिनांक 20.3.24 के रात 10.30 बजे स्माइल ढाबा मल्हार के पास झब्बु उर्फ समीर टंडन और गोविंदा बंजारे ने आपसी लड़ाई में धारदार हथियार में पेट और पीठ पर प्राण घातक हमला कर फरार हो गए है।

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोविंदा बंजारे पिता पवन बंजारे उम्र 25 साल को पामगढ़ से पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि आहत और आरोपीगण आपस में परिचित मित्र हैं। आरोपी समीर टंडन और गोविंदा बंजारे ढाबे में खाना खा रहे थे इसी दौरान आहत सुरेंद्र आया और उनके बीच आपसी वाद विवाद में धक्का मुक्की होने लगी इसी दौरान गोविंदा ने सुरेंद्र को पकड़ लिया और समीर ने ढाबे में रखे सब्जी काटने के चाकू से सुरेंद्र के पीठ और पेट में प्राणघातक हमला कर दिया। प्रकरण में आरोपी गोविंदा को पामगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी झब्बू उर्फ समीर टंडन की पता तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी