मल्हार

मुरूम खदान में नहा रही युवती की डूबकर हुई मौत,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवती की मौत हो गई।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकल आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में सुबह 11 बजे के आसपास रूपरानी भैना पिता सुखदेव भैना उम्र 18 वर्ष अपनी दीदी चित्राणी भैना के साथ घर से 200 मीटर दूर एक मुरूम खदान है जिसमे दोनो बहने नहाने गई हुई थी।

वही मुरूम खदान में गांव के अन्य और लोग भी नहा रहे थे। तभी रूपरानी खदान के गहरे पानी में काफी देर से तैर रही थी जिसकी सांस फूलने से गहरे पानी के अंदर समा गई जिसके बाद बगल में नहा रहे अन्य लोगो ने आसपास के लोगो को हल्ला कर बुलाया तब तक रूपरानी गहरे पानी में जा चुकी थी

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रूपरानी को पानी से बाहर निकाला गया तब तक रूपरानी की मौत हो चुकी थी।जिसके बाद परिजनों ने मल्हार पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मृतका पचपेड़ी कॉलेज की प्रथम वर्ष की थी छात्रा


ग्रामीणों ने बताया की मृतका रूपरानी के पिता ग्राम जैतपुर के वार्ड पंच है वही बेटी पचपेड़ी स्थित कॉलेज में प्रथम वर्ष बीए की प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी जिसका एग्जाम भी चल रहा और मृतका अपने 3 सब्जेक्ट में से 3 पेपर दिला भी चुकी है। वही इस हादसे के बाद परिजनों के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी