सीपत

एसपी रजनेश सिंह अचानक पहुँचे सीपत थाने के निरीक्षण में …थाने में लंबित अपराध, मर्ग एवं अन्य कार्यों का लिया जायजा

उदय सिंह

सीपत – पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा होली त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना सीपत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना सीपत के सभी पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली गई। उन्हें नवीन कानून के संबंध में जागरूक होने तथा थाने में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी से अच्छा व्यवहार करने उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में हिदायत दी गई पुलिस स्टाफ की समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण किया गया।

थाना सीपत के लंबित अपराध, चालान, मर्ग, एवं शिकायत का अधिक से अधिक निकाल करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया, तथा क्षेत्र में लोक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुचना तत्र दुरूस्थ रखने हेतु लोगो से जुडाव हेतु निर्देश किया गया है, महिलाओं के द्वारा थाना में शिकायत करने आने पर महिला पुलिस कर्मचारी के द्वारा पुछताछ किया जाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।

समीक्षा उपरांत थाना सीपत के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को ईनाम से पुरूस्कृत किया गया है। उसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के नेतृत्व में सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिदार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत बाजारपारा चौक, नवाडीह चौक, एनटीपीसी मटेरियल गेट, आदि स्थानों सभी थाना के अधिकारी,

कर्मचारीयों के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया गया। होली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने, एवं नशे के हालत में, तीन सवारी वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...